Bihar Technical Service Commission Mechanical Recruitment 2026:
बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के कुल 493 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विवरण नीचे देखें।
Bihar Technical Service Commission 2025 Notification
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती स्थायी आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें तकनीकी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) पद विवरण:
| ट्रेड का नाम | पदों की संख्या |
| Work Inspector (Mechanical) | 493 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
| आवेदन प्रारंभ | : 12-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | : 12-01-2026 |
आयु सीमा (12-01-2026 तक):
| न्यूनतम आयु | : 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | : 37 वर्ष |
| अनुसार छूट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी। |
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन सीबीटी (CBT) परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न (तकनीकी विषय, गणित और सामान्य ज्ञान) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
| Name of the Subject |
No. of Questions |
Maximum Marks |
| Machinist |
15 |
15 |
| Fitter |
15 |
15 |
| Wireman |
15 |
15 |
| Electrician |
15 |
15 |
| Mathematics |
20 |
20 |
| General Knowledge |
20 |
20 |
| Total |
100 |
100 |
वेतनमान:
वेतन मैट्रिक्स लेवल - 2 के अनुसार देय होगा।
शैक्षणिक योग्यता:
| पद | योग्यता |
| Work Inspector (Mechanical) | (1) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) कक्षा उत्तीर्ण। (2) मान्यता प्राप्त संस्थान (ITI) से मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रमाण पत्र। |